शराबी को गिरफ्तार किया
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। पुलिस ने पुराना बस अड्डा से नशे में धुत एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। सिटी थाना में तैनात सिपाही रविंद्र व हैड कांस्टेबल सुभाष ने बताया कि गश्त के दौरान एक सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति शराब के नशे में धुत था। जिसने अपना नाम अनिल पट्टी मैहला कैलरम बताया। हैड कांस्टेबल राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई कर रही है।