फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामान के बदले रुपये देने के लिए वेटर का खाता नंबर पूछा, निकाले 7500 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
वेटर का खाता नंबर पूछा और निकाले 7500 रुपये
विज्ञापन

कैथल। एक होटल के वेटर के खाते से ज्ञात व्यक्ति ने खाता नंबर पूछ हजारों रुपये निकाल लिए। लखनपाल होटल में काम करने वाले एक वेटर ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति ने कॉल कर दो शाही पनीर पैक करने और उसको बताए पते पर पहुंचाने के लिए बोला। वेटर ने पैसों की मांग की तो उस व्यक्ति ने वेटर से उसका खाता नंबर पूछा और कहा कि तुम्हारे खाते में पैसे डलवा दूंगा। वेटर ने खाता नंबर बता दिया। इस दौरान उस अज्ञात व्यक्ति ने वेटर के खाते से 7500 रुपये निकाल लिए। इसके बाद उस व्यक्ति ने अपना नंबर बंद कर लिया। एएसआई विजेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने वेटर की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें