अवैध शराब की चलती भट्ठी कड़ी, 25 बोतल बरामद
कैथल। पुलिस ने अवैध शराब की चलती भट्ठी पकड़ते हुए 25 बोतल शराब, दो ड्रमों से 150 किलो लाहण के अतिरिक्त 17 बोतल ठेका शराब देशी बरामद की गई। पीआरओ ने बताया कि थाना पूंडरी पुलिस के हैडकांस्टेबल बलवान सिंह, एचसी जगदीश चंद व एसपीओ दविंद्र की टीम ने संदीप उर्फ दीपु निवासी बरसाना के उसके घर में बनें पशुओं के बाड़े में अवैध शराब निकाले जाने की सूचना पर छापा मारा। पुलिस के आने की सूचना मिलते ही वह भाग खड़ा हुआ। बाद में पुलिस ने वहां से 15 बोतल शराब तथा दो ड्रमों से 150 किलो लाहन बरामद किया है।
इसी प्रकार से थाना सदर पुलिस के एचसी संजय द्वारा आरोपी कर्मबीर निवासी मानस के कब्जा से 9 बोतल तथा चौकी रामथली पुलिस के एचसी दलशेर सिंह द्वारा आरोपी जितेंद्र उर्फ गिन्नी निवासी रामथली के कब्जा से 8 बोतल ठेका शराब देशी बरामद की गई है।