विदेश भेजने के नाम पर साढ़े नौ लाख रुपये की ठगी
कैथल। पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर साढ़े नौ लाख रुपये की ठगी के आरोप में केस दर्ज किया है। पूंडरी निवासी ओमपति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके पड़ोसी भूषण, निर्मला व रङ्क्षवद्र उर्फ बंटी ने उसके पुत्र सुनील दत्त को कहा कि वे प्रवीन से बात करके उसे विदेश भेज देंगे। क्योंकि बंटी को भी प्रवीन ने विदेश भेजा था। विदेश भेजने के नाम पर आरोपियों ने उनसे 9.50 लाख रुपये मांगे थे। मैंने आरोपियों को 9.50 लाख रुपये अपना प्लाट बेचकर दे दिए। आरोपियों ने उसके बेटे सुनील दत्त के वहॉटस-एप पर डुप्लीकेट वीजा भेजकर कहा कि आपको चिल्ली से अमेरिका भेज देंगे। बाद में आरोपियों ने कहा कि जिस व्यक्ति को पैसे दिए थे, वह भाग गया है, इसलिए थोड़े दिन रूक जाओ। लेकिन आरोपी बार-बार नया बहाना बनाने लगे और उसे विदेश नहीं भेजा। जब उन्होंने अपने पैसे वापिस मांगे तो आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देने लगे। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर अशोकम कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।