4 को 53 बोतल सहित काबू किया
कैथल। पुलिस ने चार व्यक्तियों के पास से 53 बोतल तथा 48 पव्वे शराब ठेका देशी बरामद की है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना शहर कैथल पुलिस के हैडकांस्टेबल जसवंत सिंह को गुप्त सूचना के बाद अवैध खुर्दा चला रहे आरोपी रामकुमार निवासी दुंधरेहड़ी हाल वासी बोड़ान मोहल्ला कैथल को पुलिस द्वारा काबू किया गया, जिसके कब्जे से 48 पव्वे व 5 बोतल ठेका शराब देशी बरामद हुई। एक अन्य मामले में शहर पुलिस के एचसी सत्यवान सिंह ने गोपाल को 19 बोतल, हवलदार बलजोर सिंह ने यादवेंद्र उर्फ बब्बु निवासी पीड़ल को 17 बोतल तथा मोहन लाल निवासी पीड़ल 12 बोतल सहित काबू किया।