बाइक सवार युवकों ने एक व्यक्ति से मोबाइल छीना
कैथल। दो युवकों ने एक व्यक्ति का मोबाइल छीन लिया और फरार हो गए। कानूनगोह मोहल्ला निवासी अनूप कुमार ने बताया कि 13 दिसंबर की शाम को सदभावना अस्पताल के पास पैदल-पैदल जा रहा था। उस दौरान मोटरसाईकिल सवार दो युवकों ने उसके हाथ से मोबाइल छीना और भाग गए। मोबाइल की कीमत लगभग 10 हजार रुपये है। एएसआई विजय कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।