कोर्ट परिसर के निकट से बाइक चुराई
कैथल। चोर कोर्ट परिसर के निकट से एक व्यक्ति की बाइक चोरी कर ले गए। पुलिस को दी शिकायत में गांव ब्राह्मणीवाला निवासी राजेंद्र सिंह ने बताया कि 29 नवंबर को करीब साढ़े बारह बजे वह कोर्ट परिसर में किसी काम से आया था। जहां उसने बाइक को कोर्ट परिसर के निकट ही खड़ा किया था। जहां से अज्ञात व्यक्ति उसकी बाइक चोरी कर ले गए। हेड कांस्टेबल कुलदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।