सीवन में अवैध खुर्दों पर की गई छापेमार कार्रवाई
कैथल। थाना सीवन ने अवैध खुर्दों पर छापेमार कार्रवाई कर 60 से अधिक बोतलें बरामद की। पीआरओ ने बताया कि एसएचओ रमेश चंद की अगुवाई में हवलदार संजय कुमार की टीम ने अजय कुमार निवासी अटैला को फर्श माजरा क्षेत्र से काबू किया। शराब को अवैध खुर्दा चला रहे आरोपी के कब्जे से पुलिस द्वारा 51 बोतल, 16 अद्दे तथा 8 पव्वे ठेका शराब देसी बरामद की गई। एएसआई हरपाल सिंह द्वारा शाम के समय आरोपी रोशन लाल निवासी सीवन के कब्जा से 9 बोतल व 24 पव्वे ठेका शराब देसी बरामद की गई है।