नहर में कूदने वाले युवक का बरामद हुआ शव
- छह नवंबर को नहर में कूदा था युवक, पोस्टमार्टम के लिए रोहतक पीजीआई भेजा
- पुलिस पहले ही दर्ज कर चुकी है ससुरालवालों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में केस
कैथल। दिवाली से एक दिन पहले गांव स्योमाजरा से नहर में लापता हुए युवक सर्वजीत का शव रविवार को नहर से मिला। जिसे पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई रोहतक भेज दिया गया है। पुलिस इस मामले में पहले ही उसके ससुराल वालों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में केस दर्ज कर चुकी है।
सर्वजीत ने अपने ससुराल पक्ष के लोगों से प्रताड़ित होकर दीवाली से एक दिन पहले नहर में कूदकर अपनी जान दे दी थी। लेकिन उसका शव बरामद नहीं हुआ था। रविवार को सर्वजीत का शव खनौरी नहर से मिला। उसके पिता ने शिकायत में कहा था कि 4 माह पहले उसके लड़के सर्वजीत की शादी गांव नीमवाला में हुई थी। तभी से उसके ससुराल पक्ष की तरफ से लगातार धमकियां मिल रही थी और आरोपियों ने कई बार गुहला थाने में शिकायतें भी दी गई। उसके लड़के के गायब होने से 2/3 दिन पहले फोन पर मारने की धमकी ससुराल पक्ष की तरफ से मिल रही थी। धमकियों से मानसिक परेशान होकर उसके बेटे ने दिवाली से एक दिन पहले पहले गढ़ी नजीर स्थित भाखड़ा नहर में कूदकर आत्महत्या कर ली।
गुहला एसएचओ. अंग्रेज सिंह ने बताया कि इस मामले में गांव सिल्लाखेड़ा निवासी गुरजीत सिंह, बलविंद्र सिंह, सोहन सिंह, संदीप सिंह व परमजीत कौर के खिलाफ मामला दर्ज है। पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।