चोरों ने कार, 25 हजार की नकदी व सामान चुराया
कैथल। चोरों ने एक कार, 25 हजार रुपये सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में गांव धनौरी निवासी संजय कुमार ने बताया कि वह सिरटा रोड पर रहता है। वह एक विवाह समारोह में भाग लेने गया था। रात्रि जब 1 बजे घर पहुंचा तो चोर घर से उसकी कार, 25 हजार रुपये नकदी, 32 इंच की एलईडी, 3 जूतों की जोड़ी, 2 मोबाइल चार्जर चुराकर ले गए। जांच अधिकारी हैड कांस्टेबल प्रभात ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात आरोपियों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।