डीसी मैडम..यहां नगर परिषद की जमीन पर सरेआम कब्जा करके की जा रही है धक्केशाही
नगर परिषद के अधिकारी नहीं कर रहे सुनवाई
फोटो नंबर-33
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। फ्रेंडस कालोनी में एक गली पर कब्जा किए जाने के कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही है। कई लोगों का वहां से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। लोगों ने सीएम विंडो पर भी शिकायत दी है। साथ ही डीसी से गुहार लगाई है कि नगर परिषद की जमीन पर सरेआम हो रहे कब्जे के मामले में कार्रवाई की जाए।विदया देवी पत्नी दरिया के नाम से शिकायत की गई है। साथ ही शमशेर सिंह, संदीप कुमार ने बताया कि इस कब्जे से धूप सिंह, सूरजभान, रामनिवास, पवन कुमार, लीला राम, विद्या देवी, सुदेश, कांता, परमजीत, कमलेश, अनिता, बाला सहिहत कई अन्य लोगों को परेशानी हो रही है। उनका आना-जाना प्रभावित हो गया है। वार्ड नंबर 13 कैथल नजदीक रूहानी संत्सग भवन कैथल से ग्योंग ड्रेन की तरफ जो खाला या गली की जमीन पर अवैध मकान निर्माण करके खाला या गली भूमि पर एक व्यक्ति ने पूरी तरह से कब्जा करते हुए दीवार खींच दी है। इस कारण गली बंद होने से आस पास के सभी कालोनी निवासियों को बहुत परेशानी हो रही है। इस जमीन में नगर परिषद व जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा वाटर सप्लाई पाईप भी दबे हुए हैं। गली निर्माण रोकने के लिए जब इस व्यक्ति के पास ागए तो उसने अभद्र भाषा का प्रयोग किया। इस बारे में नगर परिषद के अधिकारियों को भी शिकायत दी गई। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। डीसी महोदया उनकी सुनवाई करे और रास्ता खुलवाए। ताकि लोगों को परेशानी ना हो।