फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के बाहर बैठी महिला के कानों से छीनी सोने की बाली

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला के कानों से छीनी सोने की बाली
विज्ञापन

कैथल। हाउसिंग बोर्ड कालोनी चीका से दो बाइक सवार युवक घर के बाहर बैठी एक महिला के कानों से सोने की बाली छीनकर फरार हो गए। चीका पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी नीरू बंसल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 27 सितंबर को उसकी सास घर के बाहर बैठी थी। वह कपड़े सुखाने के लिए घर की छत पर गई। तभी एक युवक आया ओर उसने उसकी सास के कानों से बाली छीनने लगा। उसकी सास ने शोर मचा दिया। जब तक वह घर की छत से नीचे आती, तब तक युवक उसकी सास के कान से बाली छीनकर फरार हो गया। महिला ने बताया कि कुछ दूरी पर आरोपी युवक ने एक अन्य युवक को बाइक पर खड़ा कर रखा था। दोनों बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। एएसआई अजमेर सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें