महिला का अपहरण
कैथल। चीका के गांव में 22 वर्षीय महिला के लापता होने का मामला सामने आया है। चीका पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में चीका के गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि 21 जुलाई की रात को वह और उसकी पत्नी घर पर सोए हुए थे। सुबह पांच बजे जब उसने उठकर देखा तो उसकी पत्नी घर से लापता मिली। उसको संदेह है कि उसकी पत्नी का पटियाला के गांव टोडरपुर निवासी बिंद्र ने अपहरण किया है। एएसआई अजमेर सिंह ने बताया कि पुलिस बिंद्र के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।