कैथल। एक बार फिर गांव बाबा लदाना में डेरे की गद्दी को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। पुलिस को दी शिकायत में गांव वासी कुलदीप ने बताया कि वह महंत दूजपुरी के पक्ष में थे और उन पर महंत प्रेमपुरी के पक्ष के लोगों ने हमला कर दिया। 1 मई को करीब साढ़े सात बजे वह अपने पिता शमशेर सिंह के साथ डेरा बाबा राजपुरी की तरफ जा रहे थे तभी उसे व उसके पिता को सुरेंद्र, नंदा, सोनू, संजू, सुरेश, प्रहलाद, सोनू की मां, सुरेंद्र की पत्नी व अन्य ने रोक लिया और रंजिशन उन पर तलवार व डंडों से हमला कर घायल कर दिया। एएसआई राजेंद्र ने बताया कि पुलिस ने शिकायत पर आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया है।