चोरी के मामले में दो गिरफ्तार
कैथल। जाखौली अड्डा कैथल स्थित नाई की दुकान का शटर तोड़कर हजारों रुपये का सामान चोरी करने के मामले में सीआईए-टू के हेड कांस्टेबल जसमेर सिंह द्वारा आरोपी विक्रम उर्फ बैटरी निवासी रामनगर व सावन निवासी जाखौली अड्डा कैथल को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस रिमांड दौरान आरोपियों से की गई पूछताछ में उनके कब्जे से चोरीशुदा 32 ईची एलईडी व 3 कटिंग उपकरण बरामद कर लिए गए। 17 फरवरी को दोनों आरोपी न्यायालय के आदेश अनुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिए गए। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि उपरोक्त दोनों आरोपी इससे पूर्व 7 जनवरी को सीआईए-टू के एसआई सत्यवान की टीम द्वारा जींद रोड उद्योग मार्ग स्थित शोरगर कालोनी निवासी सुभाष चंद के मकान से चोरी मामले में गिरफ्तार किए जा चुके हैं, जो न्यायिक हिरासत में थे, जिनकी गिरफ्तारी के लिए प्रोडक्शन वारंट जारी करवाया गया था।