दुकान से नकदी व सामान चोरी, केस दर्ज
कैथल। चीका के गांव टटियाना से चोर एक दुकान से हजारों की नकदी व अन्य सामान चोरी कर ले गए हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। गांव निवासी जंटी ने पुलिस को शिकायत में बताया कि उसने अपने घर के आगे एक मनियारी की दुकान की हुई है। 14 फरवरी की रात को उसकी दुकान में चोरी हो गई है। जिसमें 10 हजार की नकदी व अन्य सामान चोरी हो गया है। जिसको किसी अज्ञात व्यक्ति ने चोरी किया है। हेड कांस्टेबल भान सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।