मदद करने के बहाने खाते से उड़ाए 25 हजार
कैथल। एटीएम से पैसे निकालने गई एक महिला के खाते से ठगों ने हजारों रुपये निकाल लिए। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। गांव पोबाला निवासी कुलवंत कौर ने ने बताया कि वह 26 जनवरी को एटीएम से पैसे निकालने गई थीं, इस दौरान उन्होंने दो एटीएम के अंदर ही खड़े दो युवकों से मदद ली थी। जब वो घर पहुंची तो उनके मोबाइल पर 25 हजार रुपये की निकासी का मैसेज आया। उन्हें शक है कि उन युवकों ने ही जालसाजी करके उनके खाते से ये रकम निकाली हैं। एएसआई सुखबीर सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है, जांच की जा रही है।