चार जगहों से ट्रांसफार्मर का सामान चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। चोरों ने अलग-अलग चार जगहों से रात में अंधेरे का फायदा उठाते हुए ट्रांसफार्मरों को अपना निशाना बनाया है। एसडीओ दलबीर सिंह ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि 6 जनवरी की रात को गांव मूंदड़ी निवासी भाग सिंह के खेत से चोर ट्रांसफार्मर का सामान चोरी कर ले गए हैं। जिसकी कीमत 42 हजार रुपये है। एएसआई महिंद्र सिंह मामले की जांच कर रहे हैं। वहीं गांव हजवाना निवासी राजबाला के खेत से 16 जनवरी की रात को चोर ट्रांसफार्मर का सामान चोरी कर ले गए हैं। जिसकी कीमत 45 हजार रुपये है। एएसआई महिपाल मामले की जांच कर रहे हैं। वहीं गांव खनौदा निवासी तेलुराम के खेत से 11 जनवरी की रात को चोर ट्रांसफार्मर का सामान चोरी कर ले गए हैं। जिसकी कीमत 16 हजार रुपये है। एएसआई महिपाल मामले की जांच कर रहे हैं। वहीं गांव पाई से रघुबीर के खेत से 18 जनवरी की रात को चोर ट्रांसफार्मर का सामान चोरी कर ले गए हैं। जिसकी कीमत 38 हजार 200 रुपये है। एएसआई राजकुमार ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।