फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद न मिलने से परेशान किसानों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
खाद न मिलने पर किसानों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

राजौंद। खाद न मिलने से परेशान गांव रोहेड़ा के किसानों ने राजौंद पैक्स में प्रदर्शन किया। इसके बाद वे डीसी धर्मबीर सिंह से मिले। किसानों ने कहा कि गांव में खाद आए एक महीने से भी अधिक का समय हो चुका है लेकिन खाद नही आ रही। जिससे उनकी गेहूं की फसल में खाद डालने का समय निकलता जा रहा है। उधर खाद की किल्लत को लेकर वह जगह जगह भटक रहे है। लेकिन उन्हें कही भी खाद नही मिल रहा। इस समस्या को लेकर किसान गुरुवार को जिला उपायुक्त से मिले। जिला उपायुक्त ने डी एम हैपेड को इस बारे जानकारी मांगी। उसके बाद उन्होंने किसानों को आश्वासन दिया कि वह कल तक खाद भेज दी जाएगी। राजौंद पैक्स प्रबंधक धर्म सिंह ने बताया कि 500 कट्टे खाद के आए थे जबकि 20 हजार कट्टों की आवश्यकता है खाद की डिमांड भेजी हुई है। जैसे ही खाद आएगी किसानों को दे दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें