17.30 ग्राम स्मैक बरामद
कैथल। पुलिस ने सोमवार को सिरटा रोड पर दबिश देते हुए एक आरोपी से हजारों रुपये मूल्य की 17.30 ग्राम स्मैक सहित काबू करते हुए गिरफ्तार किया कर लिया गया। आरोपी मंगलवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा, जिससे व्यापक पूछताछ की जा रही है। एसपी वसीम अकरम ने बताया कि थाना प्रबंधक शहर एसआई मंदीप की अगुवाई में गश्त कर रही एएसआई रामबीर सिंह, एचसी बलिंद्र सिंह, दलबीर सिंह व सिपाही अयूब खान की टीम को दोपहर के समय गश्त दौरान गुप्त सूचना मिली कि सिरटा रोड पर एक व्यक्ति बेचने के लिए काफी मात्रा में स्मैक लिए हुए है। पुलिस ने सूचना मिलते ही गली नंबर 4 से एक व्यक्ति को काबू किया गया, जिसकी पहचान दयानंद निवासी बाबा लदाना हाल निवासी सिरटा रोड कैथल के रुप में हुई। पुलिस ने उसके पास से 17.30 ग्राम स्मैक बरामद की। उससे पूछताछ जारी है।