फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो शराब तस्कर काबू, तस्करी में प्रयुक्त गाड़ी व बाइक जब्त, 22 पेटी अंग्रेजी तथा एक पेटी ठेका शराब देशी बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
दो शराब तस्करों से 22 पेटी अंग्रेजी व एक पेटी देशी शराब बरामद
विज्ञापन

कैथल। पुलिस ने दो मामलों में 2 शराब तस्करों को काबु कर तस्करी में प्रयुक्त गाड़ी व बाइक जब्त करते हुए उनके कब्जा से 22 पेटी अंग्रेजी व एक पेटी ठेका शराब देशी बरामद की गई है। कलायत थाने से एएसआई गुरदेव सिंह की टीम दोपहर के समय गश्त दौरान गांव बालु के निकट एक ऑल्टो गाड़ी को रुकवा कर की गई जांच दौरान गाड़ी की डिग्गी में रखी 22 पेटियों से 264 बोतल ठेका शराब अंग्रेजी बरामद की गई। जिनके बारे चालक संदीप निवासी बड़सीकरी खुर्द कोई दस्तावेज नहीं दिखा सका। शराब व कार जब्त कर आरोपी के खिलाफ आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। एक अन्य मामले में चौकी अनाज मंडी के हैडकांस्टेबल बलजीत सिंह की टीम द्वारा शाम के समय चंदाना फाटक के नजदीक से अनाज मंडी की तरफ एक सीडी बाइक पर सवार तस्कर सोहन लाल निवासी चंदाना रोड कैथल को काबू किया गया। जांच दौरान आरोपी के थैला से एक पेटी ठेका शराब देशी बरामद होने उपरांत बाइक व शराब जब्त कर आरोपी के खिलाफ आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें