विवाहिता ने ससुरालियों पर लगाया दहेज मांगने का आरोप
कैथल। एक विवाहिता ने अपने ससुराल वालों पर दहेज मांगने का आरोप लगा उनके खिलाफ थाना चीका में शिकायत दी है। विवाहिता ने शिकायत में बताया कि उसके ससुराल वाले उससे दहेज की मांग करते हैं और मांग पूरी नहीं करने पर उसे प्रताड़ित किया जा रहा है। उसकी शादी को अभी एक वर्ष भी नहीं हुआ है। विवाहिता ने अपने पति पर अप्राकृतिक संबंध बनाने के भी आरोप लगाए हैं। एएसआई सतपाल ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर पति प्रदीप कुमार, सास भगवान देवी, ससुर ओमप्रकाश, नीलम के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।