फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोटर साइकिल के आगे आई नीयगाय, बाइक चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नील गाय को बचाने में बिगड़ा बाइक का संतुलन, सड़क पर गिरे सवार, चालक की मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। रविवार को पूंडरी के गांव सिरसल के पास सड़क हादसे में बाइक चालक की मौत हो गई। जबकि दो अन्य महिलाएं घायल हो गई। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
सारसा निवासी प्रेमो देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गांव के ही रामपाल व एक महिला के साथ बाइक पर सवार होकर गांव सिरसल में किसी की रसम पगड़ी से लौट रहे थे। कुछ दूरी पर पहुंचने पर खेतों से निकल कर अचानक एक नील गाय सामने आ गई। जिससे बाइक का संतुलन बिगड़ गया और सभी सड़क के दूसरी ओर जा गिरे। इस हादसे में वे तीनों घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां रामपाल ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही बीच रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जांच अधिकारी जयपाल ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल में स्वीपर के पद पर था तैनात : रिश्तेदारों ने बताया कि वह पास के ही स्कूल में स्वीपर के पद पर कच्चे कर्मचारी के तौर काम करता था।
वहीं नरवाना के गांव दबलैन में एक किसान की गलत दवाई लेने की वजह से मृत्यु हो गई। पुलिस को दी शिकायत में दबलैन निवासी पाला राम ने बताया कि उसका बेटा पिछले कई माह से किसी बीमारी से ग्रस्त था। गलत दवाई लेने से उसकी हालत बिगड़ गई। जिसे शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। जांच अधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें