मोबाइल छीन कर फरार हुए युवक
कैथल। गांव सिसमौर से राजौंद मार्ग पर एक युवक से मोबाइल छीन कर तीन युवा फरार हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में राजौंद निवासी सुभाष ने बताया कि गत 5 अगस्त को वह सिसमौर से राजौंद की तरफ आ रहा था। गांव भाणा के नजदीक उसने मोटरसाइकिल रोकी तो तीन युवक वहां आ गए। आरोपी मुंह पर कपड़ा बांधे हुए थे। तीनों आरोपियों ने उसे धमकाते हुए जेब से पांच हजार रुपये व मोबाइल छीन लिया। इसके बाद सभी वहां से फरार हो गए। इसकी जानकारी उसने परिजनों को दी। मामले की शिकायत पूंडरी थाना पुलिस को दी गई। मामले के जांच अधिकारी एएसआइ जयपाल ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।