500 ग्राम चरस सहित एक नशा तस्कर काबू
कैथल। सीआईए-1 पुलिस ने गांव किठाना से एक नशा तस्कर के कब्जे से 500 ग्राम चरस बरामद की गई है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। एसपी सुमेर प्रताप सिंह ने बताया कि सीआईए-1 पुुलिस के एएसआई तिलकराज, एएसआई कृष्ण कुमार, हेड कांस्टेबल राजसिंह, शुभकर्ण, विक्रम सिंह व एचसी राजेश कुमार सहित गांव किठाना में मौजूद थी। सूत्रों से सूचना मिलने के बाद रामनिवास निवासी रमना पट्टी छातर जिला जींद को काबू किया गया। जिसकी जेब में पॉलीथिन से 500 ग्राम चरस बरामद हुआ। पुलिस ने थाना राजौंद में मामला दर्ज कर आरोपी को एएसआई जोगिंद्र सिंह द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया।