फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से बाइक सवार की 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत, एक गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। गांव संगतपुरा के पास हुए सड़क हादसे में एक 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा कार की चपेट में बाइक आने से हुआ। सदर थाना पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। गांव नंदसिंहवाला निवासी कृष्ण ने संगतपुरा चौकी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 23 जुलाई शाम करीब 5 बजे वह व 40 वर्षीय धर्मा निवासी गांव चक्कूलदाना बाइक पर गांव संगतपुरा के पास से जा रहे थे। तभी एक कार चालक तेज गति व लापरवाही से आते हुए उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें वह ओर धर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में धर्मा की मौत हो गई। संगतपुरा पुलिस चौकी इंचार्ज एएसआई हरपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जल्द ही कार चालक को काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें