ट्रांसफार्मर का सामान और बाइक चोरी
कैथल। चोरी के दो मामलों में चोर एक ट्रांसफार्मर का हजारों रुपये का सामान व एक बाइक चोरी कर ले गए। चीका पुलिस और पूंडरी पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पूंडरी पुलिस को दी शिकायत में बिजली विभाग के एसडीओ केके यादव ने बताया कि सात जुलाई की रात चोर फतेहपुर निवासी कोशल्या के फार्म से ट्रांसफार्मर का सामान चोरी कर ले गए। एसआई ईश्वर सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दूसरे मामले में चीका पुलिस को दी शिकायत में वार्ड नंबर पांच निवासी संदीप सौकल ने 16 जुलाई अज्ञात व्यक्ति उसकी मोटर साइकिल चोरी कर ले गए। हेड कांस्टेबल सुखचैन सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।