सामान खरीदने गया युवक नहीं लौटा घर
कैथल। सामान खरीदने के लिए गया युवक अभी तक घर नहीं लौटा है। कलायत पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। कलायत निवासी प्रीतम सिंह ने बताया कि 1 जून को उसका 22 वर्षीय बेटा जितेंद्र घर से कुछ सामान खरीदने के लिए गया था। लेकिन वह अभी तक वापिस लौट कर नहीं आया है। हेड कांस्टेबल ईशम सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।