फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूंडरी के गांव में आठ वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास
विज्ञापन

कैथल। पूंडरी के गांव में आठ वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने का मामला सामने आया है। पूंडरी पुलिस ने बच्ची की मां की शिकायत पर एक युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में बच्ची की मां ने बताया कि 9 जुलाई को दीपक उर्फ सत्ता उसकी आठ वर्षीय बेटी को 10 रुपये और खाने की चीज का लालच देकर बहला फुसलाकर एक जलघर में ले गया। जहां पर आरोपी ने उसकी बेटी के साथ गलत हरकतें करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया। कुछ समय के बाद उसकी बेटी रोती हुई घर आई। घर आने के बाद उसकी बेटी ने पूरी बात उसको बताई। पूंडरी थाना के एसएचओ सत्यवान ने बताया कि बच्ची की मां की शिकायत पर दीपक के खिलाफ दुष्कर्म का प्रयास, पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच महिला थाना की एएसआई कुलदीप कौर को सौंप दी। जल्द ही पुलिस आरोपी को काबू कर लेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें