युवती के अपहरण के आरोप में केस दर्ज
कैथल। पूंडरी क्षेत्र से एक युवती का अपहरण कर लिया गया। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में युवती के पिता ने बताया कि 1 अप्रैल को यूपी निवासी यशपाल उसकी 14 वर्षीय बेटी का अपहरण करके ले गया। एएसआई हरपाल ङ्क्षसह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं चीका निवासी एक पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गत 24 मार्च को अज्ञात व्यक्ति उसकी 21 वर्षीय बेटी का अपहरण करके ले गया। एक अन्य मामले में राजौंद पुलिस को दी शिकायत में एक व्यक्ति ने बताया कि गत 1 अप्रैल की रात्रि को अज्ञात व्यक्ति उसकी 27 वर्षीय भांजी का अपहरण करके ले गया।