ट्रांसफार्मर का सामान चोरी
कैथल। गांव प्यौदा से चोर एक ट्रांसफार्मर का सामान चोरी कर ले गए। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। एसडीओ राहुल ने बताया कि 17 फरवरी की रात को गांव प्यौदा निवासी दीदारा सिंह के खेत से चोर ट्रांसफार्मर का सामान चोरी कर ले गए हैं। जिसकी कीमत 39 हजार 600 रुपये है। हेड कांस्टेबल अमित ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।