मारपीट में एक व्यक्ति घायल
कैथल। पुलिस ने मारपीट के मामले में एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। गांव बाता निवासी बलवंत सिंह ने पुलिस को शिकायत में बताया कि 24 फरवरी को उसके लड़के रिंकू की शादी थी और डीजे पर सभी नाच रहे थे। गांव का संदीप वहां आया और हुड़दंग मचाने लगा। उसने संदीप को रोकने की कोशिश की तो संदीप ने उसके साथ मारपीट की। हेड कांस्टेबल रणदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।