पुलिस ने शराब के नशे में धुत व्यक्ति को किया काबू
कैथल। सीवन थाने से एसएचओ धर्मपाल की टीम अपराध की रोकथाम के लिए गश्त पर थी। इस दौरान सीवन में ओम पैलेस के पास एक व्यक्ति अपने हाथ में शराब पीता हुआ मिला। जिस पर पुलिस ने उसको काबू कर लिया है। जिसने अपना नाम नरेंद्र वासी ककेहड़ी बताया। हेड कांस्टेबल महेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।