फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फौज में नौकरी लगवाने के नाम पर 4 लाख 20 हजार की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
फौज में नौकरी लगवाने के नाम पर 4 लाख 20 हजार की धोखाधड़ी
विज्ञापन

पुलिस ने दर्ज किया चार के खिलाफ मामला
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। पुलिस ने हिसार जिले के एक युवक की शिकायत पर 4 लोगों के खिलाफ फौज में नौकरी लगवाने के नाम पर 4 लाख 20 हजार रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

हिसार के गांव धिगताना निवासी शाम लाल ने बताया कि संजीव ने उसे बताया कि वह उसके भतीजे को 4 लाख 20 हजार रुपये में फौज में लगवा देगा और वह उनके बहकावे में आ गया। 23 नवंबर 2015 को संजीव ने उसे कैथल बुलाया और काला निवासी बात्ता, सुंदर ङ्क्षसह निवासी बिश्नपुर (जींद), महाङ्क्षसह निवासी उमरा (हिसार) के कहे अनुसार वह गांव सांघन के बसस्टैंड पर पहुंच गया। जहां आरोपियों ने कहा कि उसका भतीजा फौज में लगा गया है और दिल्ली में जाकर लिस्ट चैक कर लो। 23 मार्च 2016 को वह जब दिल्ली पहुंचा तो वहां कोई लिस्ट नहीं लगी थी। जब उसने आरोपियों से कहा कि वहां कोई लिस्ट नहीं लगी है और उनके पैसे दे दो। इस पर आरोपियों ने उसे 75 हजार व 2.50 लाख रुपये का चैक दिया, जो बाउंस हो गया। बाद में पैसे मांगे जाने पर आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देने लगे। एएसआई सत्यवान ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर चार आरोपियों पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर संजीव, जसपाल, राजेश देशवाल व मोहन लाल के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें