चोरों ने दो बाइक उड़ाई
कैथल। गत दिवस चोर दो जगह से बाइक चोरी कर ले गए हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। गांव खुराना निवासी कमल ने पुलिस को शिकायत में बताया कि 15 दिसंबर को 2 बजे के करीब पवन वाटिका पैबलेस चीका रोड कैथल आया था। जहां से बाइक चोरी हो गई है। हेड कांस्टेबल जसवंत सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वार्ड नंबर एक चीका निवासी सतबीर सिंह ने पुलिस को शिकायत में बताया कि 19 दिसंबर की सुबह न्यू सब्जी मंडी चीका में अपनी बाइक खड़ी की थी। शाम को बाइक वहां नहीं मिली। हेड कांस्टेबल रमेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।