हादसे में तीन घायल
कैथल। गांव हजवाना के पास सोमवार को हुए सड़क हादसे में तीन व्यक्ति घायल हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। करनाल जिले के गांव मंजुरा निवासी कुलदीप सिंह ने पुलिस को शिकायत में बताया कि खेती बाड़ी का काम करता है। 9 दिसंबर को वह अपने फुफेरे भाई मलखान डीग, उसकी पत्नी नीलम व नीलम की बुआ रजनी को लेकर गांव डीग की ओर मोटरसाइकलों पर सवार होकर जा रहे थे। गांव हजवाना से थोड़ा आगे निकले तो सामने से एक अज्ञात कार चालक ने तेज गति व लापरवाही से चलाते हुए मलखान को सीधी टक्कर मार दी। जिससे मलखान, उसकी पत्नी नीलम व बुआ रजनी मोटरसाइकिल सहित खदानों में जा गिरे। जिससे उनको काफी चोटें आई हैं। हेड कांस्टेबल जगदीश चंद्र ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।