फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकर कॉलेज में पहुंचे अज्ञात फर्जी सिक्योरिटी कर्मचारी के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकर कॉलेज में पहुंचे अज्ञात फर्जी सिक्योरिटी कर्मचारी के खिलाफ मामला दर्ज
विज्ञापन

कैथल। शनिवार को ग्रुप-डी की परीक्षा में डा. भीम राव अंबेडकर कॉलेज में बनाए गए परीक्षा केंद्र में पहुंचे फर्जी सिक्योरिटी कर्मचारी कर्मचारी के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। परीक्षा केंद्र अधीक्षक रेनू गुप्ता ने बताया कि गत 18 नवंबर को एक लड़का, जो एचएससीसी बोर्ड का आई कार्ड लिए हुए था और उस कार्ड पर श्री बालाजी सिक्योरिटी सर्विस की मोहर लगी हुई थी। यह कार्ड मिंटू के नाम से था। पूछने पर उक्त युवक ने बताया कि वह बोर्ड पंचकुला से आया हुआ है। उसने खुद को सीसीटीवी आपरेटर बताया। शक हुआ तो एजेंसी इंचार्ज ने बताया कि उसकी आईडी फेक है। इससे पूर्व ही वह युवक मौके से खिसकने में कामयाब रहा। सदर एसएचओ रोहताश कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें