जुलाई में दलित समाज के लोगों पर हमले के मामले में पुलिस ने किया केस दर्ज
22 के खिलाफ दी थी शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। पुलिस ने गांव टटियाना में दलित समाज के लोगों पर हमला करने के मामले में 22 लोगों के खिलाफ अब एससीएसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
गांव वासी ऋषिपाल ने शिकायत राष्ट्रीय अनुसूचित आयोग के सदस्य को शिकायत भेजी थी। उसने बताया था कि गत 9 जुलाई 2018 को 4/5 गाडिय़ों व 8/9 मोटरसाइकिलों पर सवार होकर गए लोगों ने वाल्मीकि मोहल्ला व रविदास मोहल्ले में हमला कर दिया। इस हमले में कई लोगों को हल्की चोटें भी आई। इस हमले में अमरजीत के सिर में गहरी चोटें आई थी। जब वाल्मीकि मोहल्ले के सभी लोग बाहर आ गए तो आरोपी मौके से फरार हो गए। मौके पर एक गाड़ी व बाइक छोड़कर फरार हो गए। सूचना मिलने पर एसएचओ 3 गाडिय़ों सहित पहुंचे थे। कुछ ही देर में डीएसपी भी मौके पर पहुंच गए। लेकिन पुलिस ने दलित समाज के ही 17 लोगों पर मामला दर्ज कर इन्हें जेल भेज दिया। उनकी सुनवाई ना होने पर राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग को शिकायत भेजी। आयोग के निर्देश पर पुलिस ने लाली, प्रकट, जसबीर, लाली, ङ्क्षबदल, काला, कुलङ्क्षवद्र, जस्सा, जगजीत, देवेंद्र, बिल्लू, कमल, साहिल, जगशील, विक्की, दीपक, गुरजीत, गुरङ्क्षवद्र, चमकौर, मनङ्क्षजद्र, राणा, हरपाल निवासी गांव टटियाना के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच डीएसपी प्रमोद कुमार करेंगे।