बीस ग्राम स्मैक सहित एक काबू
कैथल। सीआईए-1 पुलिस द्वारा सांयकालीन गश्त दौरान एक युवक को काबू कर उसके कब्जे से हजारों रुपये मूल्य की 20 ग्राम स्मैक बरामद की है। व्यापक पूछताछ उपरांत आरोपी 7 अगस्त को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एसपी आस्था मोदी के निर्देशानुसार नशा तस्करों पर अंकुश लगाने के लिए सीआईए-1 प्रभारी इंस्पेक्टर महाबीर सिंह की अगुवाई में सहायक उपनिरिक्षक बलजीत सिंह, एएसआई राजेंद्र सिंह, कृष्ण कुमार, हेडकांस्टेबल राजेश कुमार, राज सिंह व एचसी शुभकर्ण की टीम ने गांव रसीना के बस अड्डे के निकट एक संदिग्ध की तलाशी ली। उसकी पहचान दिनेश उर्फ काला निवासी रसीना के रुप में हुई। उसके पास से , जिसकी नियमानुसार तलाशी ली तो 20 ग्राम स्मैक बरामद हुई। एएसआई शेर सिंह ने एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं तहत गिरफ्तार कर लिया गया।