दो बच्चों सहित मां का अपहरण, केस दर्ज
कैथल। राजौंद के एक गांव से अज्ञात महिला सहित दो बच्चों का अपहरण कर लिया गया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में एक व्यक्ति ने आरोप लगाया कि तीन मार्च को उसकी बहन और भांजा-भांजी घर से लापता हो गए। जांच अधिकारी एएसआई रमेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।