फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के दो मामलों में एक कार व घर से मोबाइल उठाकर युवक फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरी के दो मामलों में एक कार व घर से मोबाइल उठाकर युवक फरार
विज्ञापन

कैथल। चोरी के दो मामलों में चोर एक कार व दिन दहाड़े घर से मोबाइल फोन चोरी कर ले गए। पुलिस ने दोनों ही मामलों में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में गांव चंदाना निवासी सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि 18 नवंबर की रात को चोर उसकी ब्लोरो गाड़ी चोरी कर ली। पुलिस ने चोरी हुए गाड़ी की कीमत 1 लाख 25 हजार रुपये आंकी है। दूसरे मामले में एचबीसी कॉलोनी चीका रोड निवासी सुशील बंसल ने बताया कि 19 नवंबर को वह अपने घर बैठा था। उसने अपना मोबाइल ड्राइंग रूम में लगाया हुआ था। तभी दो युवक उसके घर में घुसे ओर उसका मोबाइल फोन उठाकर भाग गए। कुछ दूरी तक उसने उनका पीछा किया। लेकिन उन्होंने आगे बाइक खड़ी की हुई थी। वह बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हो गए।
एएसआई महीपाल ने बताया कि पुलिस ने दो अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें