गश्त के दौरान बंदराणा से पकड़ी अवैध शराब
कैथल। थाना ढांड पुलिस द्वारा सांयकालीन गश्त दौरान गांव बंदराणा से एक अवैध शराब खुर्दे को काबु करते हुए आरोपी के कब्जे से 23 बोतल बरामद की गई, जिनमें 20 बोतल ठेका शराब देशी व 3 बोतल बीयर शामिल है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि हैडकांस्टेबल प्रवीन कुमार की टीम को सांयकालीन गश्त दौरान सहयोगी सुत्रों से जानकारी मिली थी, कि बंदराना निवासी सुखबीर ङ्क्षसह गांव क्षेत्र में अवैध शराब का खुर्दा चला रहा है, यदि फोरन रेड मारी जाए तो शराब सहित काबु आ सकता है। पुलिस द्वारा दी गई दबिश दौरान उसके कब्जा से 20 बोतल ठेका शराब देशी व 3 बोतल बीयर बरामद की गई। आरोपी के खिलाफ नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।