फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी व नौकरी का झांसा देकर महिला से दो वर्ष तक दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी और नौकरी का झांसा देकर महिला से दो वर्ष तक दुष्कर्म
विज्ञापन

पीड़ित महिला की शिकायत पर एक खिलाफ केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। शादी का झांसा देकर एक महिला से दो साल से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि आरोपी ने उसे कांग्रेसी नेता कहकर नौकरी लगवाने का भी झांसा दिया है। शहर पुलिस ने महिला की शिकायत पर दुष्कर्म व एससी एक्ट का केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में एक कॉलोनी निवासी महिला ने बताया कि वह एक विवाहिता है। गांव ग्योंग निवासी प्रवेश ने उसको शादी का झांसा दिया। आरोपी ने करीब दो साल पहले उसको बताया कि वह शादीशुदा नहीं है। बाद में पता चला कि वह शादीशुदा है। महिला ने बताया कि आरोपी के कहने पर ही शहर की एक कॉलोनी में किराये पर रह रही है। काफी समय पहले आरोपी ने उसको कहा कि वह एक कांग्रेसी नेता के गाड़ी पर ड्राइवर है और उसको नौकरी लगवा देगा। करीब दो वर्ष से आरोपी उसको शादी व नौकरी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा। अब वह उससे शादी करने से मना कर रहा है और आगे किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। महिला ने पुलिस सेे गुहार लगाई है कि आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला थाने के एएसआई धनपति ने बताया कि पुलिस ने गांव ग्योंग निवासी प्रवेश के खिलाफ एससी एक्ट व दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें