फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला का शव मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला का शव मिला
विज्ञापन

कैथल। पिछले दिनों एक आढ़ती व उसके मुनीम पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला का करनाल के कुचपुरा में शव मिला है। वहीं इस मामले से जुड़े एक व्यक्ति ने भी जहर खा लिया। उसका कैथल के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। गत नौ जून को थाना पूंडरी में एक गांव निवासी महिला ने पुलिस में शिकायत देकर केस दर्ज करवाया था। जिसमें उसने रोहताश व जगदीश चंद पर आरोप लगाया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया था। वहीं थाना पूंडरी प्रभारी सत्यवान ने बताया कि जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास करने वाले नीलकंठ के बयान दर्ज किए गए हैं। उसका कहना है कि निसिंग में उसके खिलाफ केस दर्ज है। गिरफ्तारी के डर से उसने यह कदम उठाया है। कुचपुरा में महिला की मौत का मामला निसिंग पुलिस देखेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें