100 ग्राम स्मैक सहित एक काबू, एक फरार
कैथल। सीआईए-वन ने 100 ग्राम स्मैक सहित एक आरोपी को काबू किया है। पीआरओ ने बताया कि सीआईए-1 के एएसआई राजेंद्र सिंह की टीम ने बाराबंकी से 100 ग्राम स्मैक खरीदकर तस्करी करने वाले आरोपी कुलदीप उर्फ दीपक उर्फ दीपू निवासी फतेहपुर को गिरफ्तार किया है। दो जून को एक गुप्त सुचना पर सीआईए-1 पुलिस ने गांव रसीना के सरकारी स्कूल रसीना के पास नाकाबंदी की। कुछ समय बाद पैदल आ रहे 2 संदिग्ध युवक सामने पुलिस टीम देखकर भागने लगे। जिनमें से पुलिस ने बूटा सिंह को काबू कर लिया गया। दूसरा आरोपी खेतों के रास्ते फरार होने में कामयाब हो गया। पुलिस ने आरोपी बूटा की पहनी जिंस की जेब में से 100 ग्राम स्मैक बरामद हुई। थाना पूंडरी में मामला दर्ज कर आरोपी को एएसटी इंचार्ज एएसआई राजेंद्र सिंह ने एनडीपीएस एक्ट तहत गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि दूसरे आरोपी तलाश की जा रही है।