एमबीए की परीक्षा में हुआ फर्जीवाड़ा
- फोटो : demo pic
कैथल में जमीन को दो बार बेचकर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला प्रकाश में आया है। सदर पुलिस ने इस मामले में मां व बेटे के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पैसे देने के बाद भी आरोपियों ने जमीन की रजिस्ट्री नहीं करवाई। कुछ समय बाद पीड़ित को पता चला कि जिस जमीन के लिए उसने आरोपियों को 1.55 करोड़ रुपए दिए उसे उन लोगों ने किसी और को भी बेच रखा है।
गुड़गांव के सेक्टर 49 निवासी सुखविंद्र सिंह राठी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि नौच गांव निवासी कमलेश देवी 48 कनाल 12 मरले कृषि योग्य जमीन की मालिक है। एक साल पहले उसे पता चला कि वे अपनी जमीन बेचना चाहती हैं। जमीन खरीदने के लिए उसकी कमलेश देवी व उसके बेटे राजेश राणा से बातचीत हुई। एक करोड़ 55 लाख रुपये में सौदा हुआ। सुखविन्द्र सिंह ने बताया कि उसने आरोपियों को दो बार में एक करोड़ 55 लाख रुपये की राशि दी।
एक बार एक करोड़ छह लाख दस हजार रुपये बैंक खाते में जमा करवाए जबकि दूसरी बार 49 लाख 90 हजार रुपये नकद दिए। पैसे लेते समय आरोपियों ने कहा था कि वे 20 अप्रैल 2016 को जमीन की रजिस्ट्री करवा देंगे। इसलिए वह तय समय पर जमीन की रजिस्ट्री करवाने के लिए कार्यालय पहुंच गया, लेकिन वहां पर राजेश राणा व उसकी मां कमलेश देवी नहीं पहुंचे। आरोपी उसे गुमराह करते रहे। कुछ समय बाद पता चला कि जिस जमीन को खरीदने के लिए उसने करोड़ों रुपये दिए हैं आरोपियों ने उसे किसी और को बेच रखा है। जब आरोपियों से जमीन की रजिस्ट्री करवाने या फिर पैसे वापस लौटाने के लिए बोला तो वे जान से मारने की धमकी देने लगे।
सुखविन्द्र सिंह का कहना है कि करोड़ों रुपये देने के बावजूद न तो उसे जमीन मिली और न ही पैसे वापस मिले।
सदर थाने से मामले के जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर बक्सा सिंह ने बताया कि सुखविंद्र सिंह राठी की शिकायत पर राजेश राणा व कमलेश देवी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।