चीका में एक मिल में जा रहे दो युवकों पर चार युवकों ने हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में हरिगढ़ किंगन निवासी दीपक कुमार ने बताया कि वह कुरुक्षेत्र में पढ़ता है तथा रात को वह मित्तल राइस मिल चीका में ब्वॉलयर पर काम करता है। 31 दिसंबर को सांय के सात बजे वह अपने दोस्त रोहित के साथ अपने साइकिल पर घर से राइस मिल की ओर जा रहा था। अमर पैलेस चीका के नजदीक पहुंचने पर चार लड़कों ने उन्हें घेर लिया। वे हाथों में लाठी व गंडासी लिए हुए थे। इन लड़कों ने उन पर हमला कर दिया और उन्हें घायल कर फरार हो गए। वे उन्हें जाते-जाते जान से मारने की धमकी देकर गए हैं। उन्होंने अपने चेहरे पर कपड़े बांध रखे थे। पुलिस ने अज्ञात लड़कों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।