फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध पिस्तौल और छह कारतूस सहित काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने शाम के समय ग्योंग रोड नजदीक रेलवे फाटक कैथल से एक आरोपी को काबू किया गया है, जिसके कब्जे से प्वाइंट 32 बोर का अवैध पिस्टल बरामद किया गया, जिसकी मैग्जीन में छह कारतूस लोड थे। सीआईए-1 प्रभारी इंस्पेक्टर अनूप सिंह ने बताया कि हेडकांस्टेबल तरसेम, एचसी मनीष कुमार, एचसी रणदीप सिंह, एचसी धर्म सिंह, एचसी जगबीर सिंह व सिपाही संदीप कुमार की टीम शाम के समय कुरुक्षेत्र बाईपास के नजदीक मौजूद थी। पुलिस द्वारा एक गुप्त सूचना मिलने पर रेलवे क्रॉसिंग से पहले ग्योंग साइड जाने वाली सड़क किनारे किसी वाहन के इंतजार में खड़े संदिग्ध जसविंद्र वासी हरसौला को काबू किया गया। तलाशी के दौरान आरोपी जसविंद्र के कब्जे से प्वाइंट 32 बोर की अवैध पिस्टल बरामद हुई, जिसकी मैगजीन में छह कारतूस लोडिड मिले। थाना सिविल लाइन में शस्त्र अधिनियम तहत मामला दर्ज करके आरोपी को मौके पर पहुंचे एसआई कश्मीर सिंह द्वारा गिरफ्तार करके जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें