तीन दिन पूर्व सब्जी मंडी में हुए विवाद के मामले में पुलिस ने आढ़ती के खिलाफ मारपीट करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में डिफेंस कॉलोनी निवासी गुड्डी देवी ने बताया कि उनके पास आढ़ती पारस से पैसे का लेन देन था। उसके सारे पैसे दे दिए थे। इसके बावजूद वह उसके पति सुरेश कुमार से तीस हजार रुपये की मांग कर रहा था। इसके बाद वह और उसका बेटा पारस आढ़ती से मिले और अपनी बाइक मांगी तो उसने उनके साथ झगड़ा किया और उनके साथ मारपीट की। कुछ लोगों ने उन्हें छुड़वाकर दुकान से बाहर निकाला। पारस ने उसे व उसके बेटे को चोटें मारीं। पुलिस ने इस मामले में पारस सहित अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इस बीच झगड़े के दौरान दूसरे पक्ष के रामफल रजत को भी चोटें लगी हैं। पुलिस ने पारस, विकास, रामफल, रजत वा अन्य 5/7 व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।