बुधवार देर रात्रि ढांड रोड पर एक फैक्टरी मालिक से 70 हजार रुपये लूट लिए। पुलिस ने इस मामले में 12 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में फतेहाबाद जिले के गांव स्मैण निवासी संदीप गिल ने बताया कि वह ढांड रोड स्थित रिलीज इंजीनियर बैटरी फैक्टरी में हिस्सेदार है। बुधवार रात को वह फैक्टरी से 70 हजार रुपये लेकर आया था। उसके साथ उसका कार ड्राइवर सुनील भी था।
देर रात वे फैक्टरी से बाहर निकले तो वहां सफेद रंग की बोलेरो कार में चार व्यक्ति बैठे थे। तभी वहां पर ही एक हरे रंगे की एक इनोवा कार आई। उसमें से भी करीब आठ लोग बैठे थे। दोनों कारों से युवकों ने उतरकर उनके साथ मारपीट करते हुए उससे पैसे छीनने शुरू कर दिए। लेकिन उन्होंने इसका विरोध किया। इसके बाद सभी युवक उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए पैसे छीनकर फरार हो गए।
शिकायतकर्ता ने बताया कि घटना की पूरी रिकार्डिंग सीसीटीवी कैमरे में है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने 12 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सिविल लाईन पुलिस ने मामले की जांच सीआईए टू को सौंपी है। सीआईए-2 के इंचार्ज सब इंस्पेक्टर सत्यवान ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।